शाहपुर | ग्राम बोदरली में भाजपा युवा मोर्चा का गठन किया गया। इसमें सभी सहमति से उदयसिंह राठौड़ को अध्यक्ष, संदीप महाजन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश्वर पाटील, जिला उपाध्यक्ष हितेश चौकसे, घुमक्कड़ जाति जिला संयोजक रामसिंह पवार की मौजूदगी में गठन किया गया। युवा नेता मोनू बंजारा, रमेश चौहान, गब्बू राठौड़, करतार राठौड़, प्रवीण पाटील, हूना चौहान सहित अन्य मौजूद थे।