पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड पर गिट्टी से फिसली बाइक, बेटी अौर पिता घायल

रोड पर गिट्टी से फिसली बाइक, बेटी अौर पिता घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | रोड पर फैली गिट्टी के कारण बाइक फिसल गई। इसमें पिता और बेटी घायल हो गए। दुर्घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे नेपा-दरियापुर रोड की है। नेपानगर निवासी दिलीप राठौर बेटी के साथ अंबाड़ा जा रहे थे। रोड पर गिट्‌टी फैली होने से संतुलन बिगड़ गया। दोनों रोड पर जा गिरे। लोगों ने उन्हें उठाया। एंबुलेंस 108 को मौके पर बुलाकर नेपा अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने कहा रोड पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। इसके लिए गिट्‌टी ले जाई जा रही है। परिवहन के दौरान डंपरों से हर दिन गिट्‌टी गिर रही है। इससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...