नेपानगर | रविवार शाम स्टेडियम के पवेलियन में एक व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पंचनामा बनाया। एएसआई रमेश तिवारी ने बताया शाम करीब 5.30 बजे पवेलियन में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान फोकटपुरा निवासी महेशसिंह उइके (50) के रूप में हुई। शरीर पर चिंटिया लग गई थी। मौत के कारण का पता लगा रहे हैं।