पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष के बयान लेगी पुलिस

युवक की आत्महत्या मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष के बयान लेगी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा | तलाक देने की बात असहनीय लगने पर पति द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की प|ी व ससुराल पक्ष के बयान लेगी। गत 12 अप्रैल को सिंघाड़ तलाई निवासी दिलीप पिता छगन सिंह चौहान (40) का क्षत-विक्षत शव पुलिस को सिहाड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसकी बाइक पुलिया के नीचे थी। दिलीप ने शराब पीने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी। परिजनों के अनुसार दिलीप का विवाद पिछले दो साल से प|ी आस्था निवासी नेपानगर से चल रहा था। प|ी के लिए दिलीप ने खुद को बदल लिया था।

खबरें और भी हैं...