पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उमरदा सारोला रोड पर 1 साल से अधूरा है पुलिया निर्माण

उमरदा-सारोला रोड पर 1 साल से अधूरा है पुलिया निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरदा-सारोला रोड पर 1 साल से अधूरा है पुलिया निर्माण

नेपानगर |
अंबाड़ा क्षेत्र के ग्राम उमरदा-सारोला रोड पर पुलिया का निर्माण एक साल से अधूरा पड़ा है। शिकायत करने के बाद भी निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया गया। पुलिया का निर्माण परफारमेंस योजना में 15 लाख और नरेगा में 6 लाख 88 हजार की लागत से किया जाना है। योगेश महाजन, राहुल महाजन, अतुल निंबालकर, देवराम रायसरदार सहित अन्य ने आक्रोश जताया। कहा पुलिया का स्लैब डाला जा चुका है। अब फ्लोरिंग का काम बचा है। इसमें देरी की जा रही है। पानी निकासी के लिए पाइप डालकर उपर से मुरम डाल दी है। बेस पूरा हो चुका है। आगे का काम नहीं किया जा रहा है। लोग 5 किमी ज्यादा चलकर दूसरे रास्ते से आगे जा रहे हैं। पुलिया से 3 किमी दूरी कम हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...