पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेपा मिल में कर्मचारी को 4 नकाबपोश बदमाशों ने पीटा; नहीं की शिकायत

नेपा मिल में कर्मचारी को 4 नकाबपोश बदमाशों ने पीटा; नहीं की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय से बंद नेपा मिल में रात की पाली में काम करने वाले कर्मचारियों के पास काम नहीं होने के कारण उन्हें जनरल शिफ्ट (सामान्य पाली) में डालकर कंपनी के अन्य विभागों में समायोजित किया गया है। इससे मिल में रात में सन्नाटा रहता है। इससे भंगार चोरी करने वालों को मौका मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि नेपा लिमिटेड में रिनोवेशन के कारण पर्याप्त राशि के अभाव में मशीनों के सारे पार्ट खुले पड़े हैं। उत्पादन ठप है। मिल के कर्मचारियों के पास काम नहीं है। वहीं मिल की सुरक्षा दीवार भी इतनी मजबूत नहीं है कि लोगों को रोका जा सके।

हाल ही में एक मामला हुआ। इसमें बी पाली (दोपहर 2 से रात्री 10) के बीच शाम 7.30 बजे बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ 4 नकाबपोशों ने मारपीट की बात सामने आई। कर्मचारी से चर्चा करने पर उसने बताया मारपीट की घटना हुई है लेकिन इस मामले में वह काेई शिकायत नहीं करना चाहता है। कर्मचारी द्वारा कंपनी के अस्पताल में उपचार कराया है। वहीं विभाग प्रमुख का कहना है घटना की जानकारी प्रबंधन को दे दी गई है। नाइट अलाउंस बचाने के लिए और इनसे काम लेने के लिए प्रबंधन ने जनरल शिफ्ट में समायोजित करने से पहले यह नहीं देखा कि रात में कर्मचारियों की संख्या कम हो जाएगी। इससे कारखाने में चोरी बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...