पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 किमी रोड पर 6 से ज्यादा मोड़, झाड़ियों से हो रही परेशानी

6 किमी रोड पर 6 से ज्यादा मोड़, झाड़ियों से हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | ग्राम अंबाड़ा से देवरी पहुंच मार्ग के बीच काफी मात्रा में जंगली झाडिय़ां उग आई है। करीब 4 किमी रोड पर 6 से ज्यादा मोड़ है। हर दिन सैकडों वाहन चालको की आवाजाही हो रही है। मोड़ और झाड़ियों के कारण सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देता है। इससे टक्कर का खतरा रहता है। हर दिन निकलने वाले वाहन चालक फिर भी सावधानी बरत रहे हैं लेकिन नए वाहन चालको को खतरे का अंदाजा नहीं रहता है। ग्रामीणों ने बताया अंबाड़ा से देवरी पहुंच मार्ग पर 5 फीट से ज्यादा ऊंची झाडिय़ां है। सफाई नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। इस रोड से नेवरी, देवरी, शंकरपुरा, सांडस, महलगुराड़ा, हनुमंतखेड़ा, सिंधखेड़ा सहित अन्य गांवों का संपर्क जुड़ा है।

खबरें और भी हैं...