संस्था... डीईओ ने छात्राओं को दिया पुरस्कार
नेपानगर | शासकीय माध्यमिक छात्रावास हसनपुरा की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा सत्र 2017-18 में चयन हुआ है। स्कूल परिवार और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया। प्रधान पाठक एसआर नागले ने बताया सुनंदा ब्यानसिंह, कमला सालमसिंह और पूजा तारासिंह का चयन हुआ है। इन्हें कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक हर साल 6 हजार रुपए सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्राओं की उपलब्धि पर डीईओ आरएल उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डीपीसी अशोक शर्मा, बीईओ रविंद्र महाजन, बीआरसी सुधाकर माकुंदे, एडीपीसी अतीक अली, बीजीसी ममता ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।