माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में राज्य स्तर की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाले 6 विद्यार्थियों का महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने सम्मान किया। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले, नगर व अपनी स्कूल का नाम रोशन करने पर बधाई दी है। गुरुवार जिला पंचायत में आयोजित समारोह में सेंट एंथोनी नेपानगर की आयुशी शंकर शाह, सिटीजन नेपानगर की साक्षी विजय महाजन व हिमांशी विनोद पवार का सम्मान हुआ।
अर्चना चिटनीस ने किया छात्राओं का सम्मान