-सारोला की आंगनवाड़ी में गर्मी के बीच बैठ रहे बच्चे
नेपानगर | ऐसी आंगनवाड़ियां जहां बिजली, पंखे, व्यवस्था नहीं होने पर 5 हजार की राशि जारी करते हुए काम कराने के निर्देश दिए थे। करीब 5 महीनों का समय हो चुका है। बावजूद इसके अब भी केंद्र में बिजली फिटिंग संबंधी काम नहीं हो पाया है। जिससे बच्चे भीषण गर्मी में बैठने काे मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार शासन द्वारा वर्ष 2002 के बाद बनाए गए आंगनवाड़ी भवनों में बिजली कनेक्शनों की फिटिंग, बल्ब, पंखे ट्यूबलाइट की व्यवस्था के लिए जनवरी में तदर्थ समिति के खातों में केंद्र के लिए 5-5 हजार की राशि डाली थी। साथ ही समय पर इसके उपयाेग के निर्देश भी जारी किए थे। लेकिन पांच माह हो गए हैं कई केंद्रों में काम नहीं किया है। परियोजना अधिकारी महेश मेहरा ने बताया संबंधित केंद्रों को राशि का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया यह राशि उन्हीं भवनों को दी जा रही है जिनकी स्थिति ठीक है। जर्जर और खस्ताहाल भवनों को राशि का आवंटन नहीं दिया जा रहा है। राशि डालने के बाद समिति अध्यक्ष राशि नहीं निकाल रहे हैं।