नगर के बीच मस्जिद के पास नगर पालिका द्वारा नगर से उठाया हुआ कचरा डाला जा रहा है। पिछले कई सालों से यह सिलसिला चल रहा है। कई बार इसकी शिकायतें की गई। बावजूद इसके नगर पालिका इन सालों में अब तक दूसरी व्यवस्था नहीं की है। कचरे में पालीथिन सहित अन्य शामिल होता है। मवेशी पालीथिन खा रहे हैं। बदबू से आवाजाही करने वालों सहित आसपास रहने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी सहित लोगों ने नगर पालिका की इस व्यवस्था का विरोध किया। मौके पर जाकर आक्रोश जताया। सोहन सैनी ने कहा नगर का पूरा कचरा उठाकर यहां डाल दिया जाता है। इसके साथ बड़ी मात्रा में दूषित पदार्थ रहते हैं। पालीथिन बड़ी मात्रा में होता है। इससे नगर का वातावरण खराब हो रहा है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद कैलाश पटेल ने कहा कई जगह पर सेप्टिक टैंक खराब हो गए हैं। सुधार नहीं होने से पानी आसपास जमा हो रहा है। सड़कों पर बह रहा है। लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निराकरण के लिए नेपा लिमिटेड और नगर पालिका को अवगत कराया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर लोगों के आक्रोश की सूचना मिलने पर सफाई दरोगा कमलसिंह पहुंचे। उन्होंने समस्या सुनकर सफाई करवाने की बात कही।
कचरा डालने की बात पर सफाई दरोगा से चर्चा करते सोहन सैनी
पुलिस संरक्षण में गली-मोहल्लों में चल रहा सट्टा
नेपानगर | नगर में बढ़ रहे सट्टे को रुकवाने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीओपी को शिकायत कर सट्टे पर कार्रवाई की मांग की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र में सटोरिए सक्रिय हैं। पुलिस के संरक्षण में गली, मोहल्ले में सट्टा चल रहा है। नगर सहित आंचलिक क्षेत्रों में सट्टा चलाया जा रहा है। सट्टे पर कार्रवाई कर रुकवाया जाना चाहिए। सोहन सैनी ने कहा दो साल से नेपा मिल बंद है। सभी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस के संरक्षण में सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। मातापुर बाजार, एमजी नगर, राजीव नगर, संजय नगर, बुधवारा बाजार, बीड़ आदि में सुबह से खाईवाल के लोग सट्टा लगाने में जुट जाते हैं। ये सट्टे की पर्चियां लिखकर लोगों को दे रहे हैं। नगर में बेरोजगारी है। सट्टा लगाने की बात पर घरों में विवाद हो रहे हैं। सोहन सैनी ने शिकायत में लिखा सट्टे का कारोबार पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। सैनी ने एसडीओपी से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
घरों तक उड़ रहा कचरा
नगरवासियों ने कहा कचरा उड़कर घरों तक आ रहा है। सफाई दरोगा कमलसिंह से 7 दिन में कचरा उठाने की मांग की गई। लोगों ने कहा सफाई नहीं होने पर नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जगमितसिंह जॉली, नेता प्रतिपक्ष गेंदालाल मौर्य, शांताराम ठाकरे, रजनी महाजन, कैलाश पटेल, रविंद्र पापाराम, सुरेश सोनवणे सहित अन्य लाेग मौजूद थे।