नेपा ऑडिटोरियम में जागृति कला केंद्र द्वारा महिलाओं के लिए स्पर्धाओं का आयोजन किया। शनिवार सुबह से दोपहर तक स्पर्धाओं में 60 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभा दिखाई। रविवार को नारी शक्ति सम्मान 2018, ग्रीष्म कालीन नृत्य, अभिनय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
संस्था के निदेशक मुकेश दरबार ने बताया दो दिनी कार्यक्रम तहत शनिवार को रंगोली, मेहंदी स्पर्धा और कुर्सी रेस कराई गई। सुबह 10 बजे अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुरूआत की। स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
मुकेश दरबार ने कहा आपकी प्रतिभा को सम्मान और पहचान मिले यही हमारा उद्देश्य है। मुख्य उद्देश्य कामकाजी, घरेलू महिलाओं को एक साथ एक जगह लाकर उनके बीच मुलाकात और प्रतिभाओं को सभी के सामने रखना है। महिला एक गृहिणी के साथ कई दायित्व निभाती हैं। पूरी तरह परिवार के लिए जीवन समर्पित कर देती हैं। खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इसलिए महिलाओं के लिए यह आयोजन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मधु चौैहान, जगविंदर कौर जाली, मीना लोंधे, ज्योतसना करकरे, नंदना वाकडे़, सैयद तौकिर, निखिल दलाल, भूषण गायकवाड़, हर्षल जैसवाल सहित अन्य मौजूद थे।
नारी शक्ति सम्मान 2018, ग्रीष्मकालीन नृत्य अभिनय प्रशिक्षण का आज होगा समापन
महिलाओं ने कुर्सी रेस सहित अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया।