बुजुर्ग, बीमार और घायलों को बैंक खाता खोलने के लिए आधार से मिली छूट
बुजुर्ग, बीमार और घायलों को बैंक खाता खोलने के लिए आधार से मिली छूट
नई दिल्ली|बैंक खाता खोलने के लिए अब बुजुर्ग, बीमार और घायल लोग आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। गजट अधिसूचना में कहा गया है कि धनशोधन रोकथाम नियमों में संशोधन कर पहचान स्थापित करने के वैकल्पिक तरीकों को मंजूरी दे दी गई है। यह वैकल्पिक तरीकों की छूट उन लोगों को प्राप्त होगी जो अपनी बायोमेट्रिक पहचान स्थापित करने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यह संशोधन घायल होने, बीमार होने या बायोमेट्रिक पहचान स्थापित करने में असमर्थ लोगों को अन्य तरीके से पहचान जाहिर करने की अनुमति देता है।