बॉयफ्रेंड की पूर्व गर्लफ्रेंड आैर उसकी मां को पीटा
नई दिल्ली | एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की पूर्व गर्लफ्रेंड और उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी और ईंट से सिर फोड़ दिया। युवती का आरोप था युवती उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है और उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। पुलिस ने आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार भोला सीलमपुर में रहता है। उसका पहले फिजा से अफेयर चला। छह पहले वे अलग हो गए। अब उसका अफेयर सना उर्फ सोनी से है।
बिना लाइसेंस चल रहे वॉटर कूलिंग संयंत्रों पर कोर्ट सख्त
नई दिल्ली| बिना लाइसेंस और नियमों की अवहेलना कर दिल्ली में चल रहे वॉटर कूलिंग संयंत्रों पर हाईकोर्ट ने तीनों एमसीडी को आड़े हाथों लिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने एमसीडी को उन वॉटर कूलिंग संयंत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिनका संचालन बिना अनुमति किया जा रहा है। इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में तीनों एमसीडी और डीडीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
युवक की जानकारों ने की डंडों से पीट-पीटकर हत्या
नई दिल्ली | नरेला में एक युवक की उसी के जानकारों ने पीछे से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल के पास फेंककर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान आकाश भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दोस्त हर्ष को हिरासत में लिया है। हर्ष की निशानदेही पर पुलिस पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।