श्रद्धानंद कॉलेज में बीकॉम के पेपर के 4 पेज गायब थे
नई दिल्ली | डीयू के श्रद्धानंद कॉलेज में बुधवार को बीकॉम प्रोग्राम के कॉरपोरेट अकाउंटिंग की परीक्षा में प्रश्नपत्र के 4 पेज गायब होने से छात्रों को काफी परेशानी हुई। जो पेज गायब थे, उसमें भी एक पेज के सवाल में गलत प्रिंटिंग थी। कॉलेज के डॉ. सूरज मंडल यादव ने बताया कि बीकॉम के छठे सेमेस्टर का पेपर था। यह पेपर 75 नंबर का था। पेपर में पेज 3, 4, 24 और 25 नदारद थे। फिर इन चारों की फोटोकॉपी कर छात्रों को दी गई।