- Hindi News
- National
- लुटियंस दिल्ली की प्रॉपर्टीज को मिलेगा यूनिक नंबर ताकि आसानी से मिल सके एड्रेस
लुटियंस दिल्ली की प्रॉपर्टीज को मिलेगा यूनिक नंबर ताकि आसानी से मिल सके एड्रेस
नई दिल्ली| नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) लुटियंस दिल्ली समेत अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में शहरी प्रॉपर्टी को यूनिक नंबर देगी ताकि एड्रेस आसानी से मिल सके। इसके लिए एनडीएमसी ने शहरी प्रॉपर्टी के लिए यूनिक स्मार्ट एड्रेसिंग सॉल्यूशन फॉर अर्बन प्रॉपर्टीज (यूएसएएसयूपी) प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। एक अधिकारी के मुताबिक, शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 20 स्मार्ट शहरों में चयन के बाद एनडीएमसी ई-गवर्नेंस और स्वच्छता के बाद स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ने की दिशा में काम कर रहा है। इसलिए यूएसएएसयूपी प्रोजेक्ट शुरू किया गया गई है। इसके जरिए एनडीएमसी के नागरिकों को नेविगेशन विवरण और एड्रेस मिलने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि इसकी मदद से तुरंत आपातकालीन सेवा, नागरिक प्रशासनिक सेवा सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नागरिकों और व्यावसायियों सहित सभी हिस्सेदारों की सक्रिय भागीदारी के लिए एनडीएमसी ने समय सीमा तय की है।