पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदूषण फैलाने के आरोप में गोल्ड व डायमंड की 85 फैक्ट्रियां सील

प्रदूषण फैलाने के आरोप में गोल्ड व डायमंड की 85 फैक्ट्रियां सील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमसीडी ने बुधवार को करोलबाग के बीडनपुरा इलाके में गोल्ड और डायमंड की 85 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों को प्रदूषण फैलाने के आरोप में सील कर दिया। एमसीडी ने यह कार्रवाई केंद्र सरकार की ओर से दी गई उस रिपोर्ट के आधार पर की, जिसमें कहा गया है कि यहां की करीब 80 फैक्ट्रियां प्रदूषण फैला रही हैं। इसके बाद एमसीडी ने जब सर्वे किया तो पाया कि करीब 1600 फैक्ट्रियां ऐसी हैं, जो प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। इन फैक्ट्रियों में गोल्ड और डायमंड पर पॉलिश का काम होता है। इसके लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल होता है, वह पर्यावरण को प्रदूषित करता है। एमसीडी की योजना सभी 1600 फैक्ट्रियों को सील करने की है।

फैक्ट्री में पॉलिश नहीं सेटिंग का होता है काम

एक फैक्ट्री के मालिक देवदास ने सीलिंग का विरोध करते हुए कहा कि यहां पॉलिश का नहीं बल्कि केवल सेटिंग का काम होता है।

फैक्ट्रियों के खिलाफ चलती रहेगी सीलिंग की कार्रवाई

केंद्र के सर्वे करने के बाद जोन स्तर पर हमने सर्वे कराया था। इसमें करीब 1600 अवैध फैक्ट्रियों का पता चला है। अन्य कामों के साथ इनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई चलती रहेगी। ये फैक्ट्रियां पर्यावरण को प्रदूषित करने का काम कर रही हैं। - नितिन प्रमोद, डिप्टी कमिश्नर, करोलबाग जोन, नॉर्थ एमसीडी

खबरें और भी हैं...