सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की 5 दिन में दूसरी बैठक
नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बुधवार को बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्र ने इससे पहले जस्टिस जोसेफ का नाम लौटा दिया था। कॉलेजियम ने अतिरिक्त जज के तौर पर काम कर रहे जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला को राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी जज बनाने की सिफारिश की है। बैठक में अन्य मुद्दों को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है।