पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द. कोरिया से वार्ता रद्द कर उ. कोरिया बोला ड्रिल बंद करोे वरना अमेरिका से वार्ता नहीं

द. कोरिया से वार्ता रद्द कर उ. कोरिया बोला- ड्रिल बंद करोे वरना अमेरिका से वार्ता नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द. कोरिया और अमेरिकी वायुसेना के विमानों ने बुधवार को युद्धाभ्यास किया।

एजेंसी | पनमुंजोम

अमेरिका और द. कोरिया की वायुसेना का सैन्य अभ्यास ‘मैक्स ठंडर’ शुरू होते ही उत्तर कोरिया का पारा चढ़ गया है। उसने दक्षिण कोरिया के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता रद्द कर दी है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से भी कहा है कि वह मैक्स थंडर अभियान को तुरंत निरस्त कर दे, क्योंकि एक तरफ शांति और दूसरी तरफ आक्रमण की तैयारियों का कोई मतलब नहीं है। उ.कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अपने नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली शिखर वार्ता को रद्द करने की धमकी दी है। किम और ट्रम्प के बीच 12 जून को सिंगापुर में वार्ता होने वाली है।

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह उत्तर कोरिया पहुंचे

नई दिल्ली/प्योंगयांग| उत्तर कोरिया और भारत के संबंधों में आने वाले दिनों में अलग तरह के समीकरण देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। वे चीन से उ. कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग पहुंचे। 20 साल में उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले भारत के पहले मंत्री हैं।

खबरें और भी हैं...