पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन्य नेटवर्क स्पेक्ट्रम का बजट बढ़कर Rs.24,664 करोड़ हुआ

सैन्य नेटवर्क स्पेक्ट्रम का बजट बढ़कर Rs.24,664 करोड़ हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए स्पेक्ट्रम के बदले नेटवर्क स्थापित करने के (एनएफएस) प्रोजेक्ट का बजट करीब दोगुना बढ़ाकर 24,664 करोड़ रुपए कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एनएफएस प्रोजेक्ट के लिए 11,330 करोड़ रुपए बजट बढ़ाने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति में इस प्रस्ताव को पास किया गया। सरकार ने जुलाई 2012 में एनएफएस प्रोजेक्ट के लिए 13,334 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की थी। दूरसंचार आयोग ने जनवरी में एनएफएस प्रोजेक्ट को बढ़ाने को स्वीकृति दी थी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इस प्रोजेक्ट को दो साल में पूरा करेगी।

खबरें और भी हैं...