नई दिल्ली| वसंतकुंज नाॅर्थ इलाके में पिस्टल दिखा बदमाश एक ड्राइवर को अगवा कर फॉर्च्यूनर कार लूट ले गए। घटना के वक्त बदमाशों ने पीड़ित को करीब 45 मिनट तक सीट के नीचे दबाए रखा और उसके साथ मारपीट भी की। कार को इधर-उधर घुमाने के बाद बदमाश उसे गाड़ी से नीचे धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने मालिक को दी, जिसके बाद यह केस पुलिस के पास पहुंच गया। लूटी गई कार नौ महीने पुरानी है, जिसकी कीमत करीब 32 लाख रुपए है। वारदात में शामिल बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक करवा रही है।