नई दिल्ली| चितरंजन पार्क इलाके में रात के समय ऑटो में सवार एक युवक के साथ लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को चलते ऑटो में चाकू दिखाकर न केवल उसका मोबाइल और पर्स लूट लिया, बल्कि एटीएम कार्ड का पिन नंबर जानकर दस हजार रुपए भी निकाल लिए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक की जांच में बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की तफ्तीश ऑटो सवार बदमाशों पर फोकस है। पीड़ित का नाम सिद्धांत दता (22) है और वह दता महावीर एंक्लेव पालम में परिवार के साथ रहते हैं।