भारत ने अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में घसीटा, छूट देने की मांग की
एजेंसी | नई दिल्ली. एल्युमिनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने के मुद्दे पर भारत ने अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान तंत्र में मामला दायर किया है। भारत ने दलील दी है कि अमेरिका के इस फैसले से उसका निर्यात प्रभावित होगा। उसका यह कदम वैश्विक व्यापार नियमों के अनुपालन के तहत नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि भारत ने डब्ल्यूटीओ के तंत्र के तहत अमेरिका के साथ बातचीत से विवाद हल करने को कहा है। यदि इस बातचीत में दोनों देश किसी सहमति पर नहीं पहुंच सके तो भारत डब्ल्यूटीओ से मामले पर गौर करने को कहेगा।