पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशाल मेगा मार्ट को खरीदेंगे पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल

विशाल मेगा मार्ट को खरीदेंगे पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली |प्राइवेट इक्विटी फर्म्स पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल फंड रिटेल चेन विशाल मेगा मार्ट (वीएमएम) को प्राइवेट इक्विटी कंपनी टीपीजी कैपिटल से खरीदेंगी। सूत्रों के मुताबिक डील 5,000 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है। गुड़गांव की कंपनी वीईएम विशाल मेगा मार्ट की फ्रेंचाइजर है। इन स्टोर्स का संचालन फ्रेंचाइजी के नेटवर्क के जरिए होता है। वीएमएम के एमडी व सीईओ गुणेंदर कपूर ने कहा, ग्रोथ के अगले चरण के लिए पार्टनर्स ग्रुप और केदारा कैपिटल के रूप में हमें आदर्श पार्टनर मिल गया है। सौदा साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...