पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 ढांचे तोड़े, 15 बड़े विज्ञापन बोर्ड हटाए, 11 वाहन भी जब्त

10 ढांचे तोड़े, 15 बड़े विज्ञापन बोर्ड हटाए, 11 वाहन भी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नॉर्थ एमसीडी ने रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर स्थायी और अस्थायी रूप से बने 10 ढांचों को तोड़ दिया गया। इन्हें किराए पर देकर प्रति माह 50-80 हजार रुपए किराया वसूला जा रहा था। करोल बाग जोन के उपायुक्त नितिन प्रमोद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निगम के कर्मचारी शनिवार और रविवार को बिना आराम किए कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत ओल्ड राजेंद्र नगर में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 2800 वर्ग मीटर से टीन के छज्जे के रूप में निर्मित अतिक्रमण को हटाने के साथ 670 वर्ग मीटर में लगे 15 बड़े विज्ञापन वाले बोर्ड भी हटाए गए हैं। 11 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

अतिक्रमण हटा रहे अफसरों को जान से मारने की धमकी

अतिक्रमण की कार्रवाई में लगे अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। शनिवार को करोलबाग के आर्य समाज रोड पर कार्रवाई के दौरान अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। अधिकारी ने बताया कि कॉलर ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

कनॉट प्लेस में मसाला लाइब्रेरी रेस्टोरेंट किया गया सील

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने कनॉट प्लेस में मसाला लाइब्रेरी नाम के रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। एनडीएमसी ने यह कार्रवाई बिल्डिंग बाइलॉज के उल्लंघन के आरोप में की। यह रेस्टोरेंट फेमस फूड कॉलमिस्ट और ऑथर जिग्स कालरा का बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...