नई दिल्ली | दिल्ली सरकार के अंतर्गत कार्यरत सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरी, पोलीक्लीनिक्स, मोबाइल हेल्थ स्कीम, स्कूल हेल्थ स्कीम, स्वस्थ सेवा निदेशालय, समाज कल्याण, कैंसर इंस्टिट्यूट, हेल्थ मिशन के स्वास्थ्य कर्मचारी, फार्मासिस्ट 21 मई से मांगें न माने जाने के कारण हड़ताल पर जा रहे हैं। सभी दवाखाने पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। 31 साल बाद पहली बार फार्मासिस्ट हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि यूपी, उत्तराखंड की तरह फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार कैडर, प्रमोशन बनाकर लागू किया जाए।