पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस, आरोपी के मकान मालिक को चौथी मंजिल से फेंका, मौत, पुलिस बोली पैर फिसला

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने आई पुलिस, आरोपी के मकान मालिक को चौथी मंजिल से फेंका, मौत, पुलिस बोली- पैर फिसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने आरोपी के मकान मालिक को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने पहले मकान मालिक सुखबीर सिंह की पिटाई की, उसके बाद उसे छत से फेंक दिया क्योंकि उसने आरोपी को पीट रहे पुलिसकर्मियों को उसे पीटने से मना किया था। पुलिस जिस आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। वह 48 वर्षीय सुखबीर सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। सुखबीर के नीचे गिरने के बाद सभी पुलिसकर्मी मंजीत को लेकर वहां से चले गए। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

मकान मालिक ने आरोपी को पीटने से रोका था, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए पुलिसकर्मी

यह है मामला...

सुल्तानपुरी थाना पुलिस शनिवार देर रात करीब 1 बजे हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल्याणपुरी के 11 ब्लॉक में रहने वाले मंजीत नाम के युवक को गिरफ्तार करने पहुंची थी। सुल्तानपुरी पुलिस के साथ स्थानीय कल्याणपुरी थाने के कर्मचारी भी मौजूद थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम ने घर में मौजूद लोगों से गेट खोलने के लिए कहा तो सुखबीर सिंह ने गेट खोला। पुलिसकर्मियों ने गेट खोलते ही सुखबीर से मंजीत के पास ले जाने को कहा। सुखबीर उन्हें मकान की चौथी मंजिल पर ले गया। जहां मंजीत अपने परिजनों के साथ सोया था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सुखबीर ने पुलिसकर्मियों का विरोध करते हुए कहा कि आप इसे थाने ले जाइए, पीट क्यों रहे हैं। इस पर गुस्साए पुलिसकर्मियों ने मंजीत को छोड़कर सुखबीर को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही सुखबीर मकान की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हाे गया।

अधेड़ ने कहा था- पीट क्यों रहे हैं, थाने ले जाइए

पुलिस बोली -धक्का देने की बात गलत, उसके नशे में होने की बात सामने आई

पुलिसकर्मियों के धक्का देने की बात गलत है। अधेड़ पैर स्लिप होने से गिरा है। परिजनों से मामले की शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जांच जारी है। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक रिपोर्ट के बाद केस दर्ज होगा। फिलहाल एमएलसी में मृतक के शराब पीने की बात सामने आई है।

- पंकज सिंह, पुलिस उपायुक्त, पूर्वी दिल्ली

खबरें और भी हैं...