नई दिल्ली| साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन स्थित एक आउटलेट पर काम करने वाले कर्मचारी ही मालिक को लंबे समय तक चपत लगाते रहे। वे मौका देख सिगरेट के कार्टून चोरी कर उसे बेच देते थे। यह सिलसिला दो साल से चल रहा था। आउटलेट के रिकॉर्ड अकाउंट में गड़बड़ी सामने आने के बाद चोरी का पता चला। तीन कर्मचारियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।