नई दिल्ली| साकेत कोर्ट में एक अधिवक्ता के नाम, पते और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर अमिताभ नाम के एक शख्स ने जज के खिलाफ शिकायत दाखिल की गई। अधिवक्ता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उनके नाम का इस्तेमाल कर कई कंपनियों को कानूनी नोटिस भेजे हैं। अधिवक्ता महिपाल लश्करी ने बताया कि वह साकेत कोर्ट में 8 साल से वकालत कर रहे हैं।