पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल में सट्‌टा लगाने वाले दो प्रॉपर्टी डीलर सहित 4 अरेस्ट

आईपीएल में सट्‌टा लगाने वाले दो प्रॉपर्टी डीलर सहित 4 अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| गोकलपुरी थाना पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलर सहित 4 लोगों को सट्‌टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापार में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए आईपीएल मैचों में सट्‌टा लगा रहे थे। पुलिस ने जब छापा मारा तो वे राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडियंस के मैच पर सट्‌टा लगा रहे थे। पुलिस ने 8 मोबाइल, एलसीडी टीवी, लैपटॉप और 30 हजार रु. बरामद किया। आरोपियों की पहचान राजेश, आजाद, आरिफ व सलमान के रूप में हुई। गिरोह का सरगना प्रॉपर्टी डीलर राजेश है।

खबरें और भी हैं...