पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत 20 अमेरिकी वस्तुओं पर अगले महीने से बढ़ा सकता है इंपोर्ट ड्यूटी

भारत 20 अमेरिकी वस्तुओं पर अगले महीने से बढ़ा सकता है इंपोर्ट ड्यूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत ने अमेरिका से आयात होने वाले 20 उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने की चेतावनी दी है। इसने कहा है कि बादाम, सेब और मोटरसाइकिल जैसी चीजों पर अगले महीने से शुल्क 5% से 100% तक बढ़ा सकता है। स्टील और एल्युमिनियम पर अमेरिका के इंपोर्ट ड्यूटी लगाने के जवाब में भारत ने यह चेतावनी दी है। अन्य वस्तुओं में सोया ऑयल, रिफाइंड पामोलीन, चॉकलेट प्रोडक्ट और गोल्फ कार भी शामिल हैं।

भारत ने कहा कि इन अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क तब तक जारी रहेगा जब तक अमेरिका अपने यहां आयात पर शुल्क नहीं हटाता। अमेरिकी कदम से भारत को जितना नुकसान होगा, उसी के बराबर शुल्क अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाएंगे। भारत को शुल्क बढ़ाने और दूसरी वस्तुओं पर भी शुल्क लगाने का अधिकार होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 मार्च को स्टील पर 25% और एल्युमिनियम पर 10% इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की घोषणा की थी। कनाडा और मेक्सिको को इससे छूट है।

2 माह में भारत को 1,100 करोड़ का नुकसान

करोड़ का स्टील निर्यात प्रभावित हो चुका है मार्च से अब तक

करोड़ रु. का एल्युमिनियम निर्यात प्रभावित हुआ है दो महीने में

चीन-अमेरिका में ट्रेड वॉर खत्म करने पर समझौता

वॉशिंगटन | अमेरिका और चीन ने व्यापार युद्ध खत्म करने के लिए समझौता किया है। चीन अमेरिकी वस्तुओं का आयात बढ़ाएगा और 375 अरब डॉलर के व्यापार घाटे को कम करने पर ध्यान देगा। अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन उसके व्यापार घाटे में शुरू में एक साल के भीतर 100 अरब डॉलर और 2020 तक 200 अरब डॉलर की कमी नहीं लाता है तो चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाया जाएगा।

भारत हर साल अमेरिका को करीब 10,000 करोड़ रु. के स्टील-एल्युमिनियम का निर्यात करता है।

भारत ने 2016-17 में अमेरिका को 2.87 लाख करोड़ रु. का निर्यात किया, और 1.51 लाख करोड़ का आयात किया था।

खबरें और भी हैं...