पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखिरी स्थान की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई प्लेऑफ की होड़ से बाहर

आखिरी स्थान की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई प्लेऑफ की होड़ से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को भी अंतिम चार की होड़ से बाहर कर दिया। दिल्ली ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई को 11 रन से हरा दिया। मुंबई की इस हार से राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मौका बन गया। इस मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। विजय शंकर ने 43 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 19.3 ओवर में 163 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

स्कोर बोर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

पृथ्वी शॉ रन आउट 12 8 2 0

मैक्सवेल बो बुमराह 12 18 4 0

श्रेयस कै क्रुणाल बो मार्कंडेय 6 10 0 0

पंत कै पोलार्ड बो पंड्या 64 44 4 4

शंकर नाबाद 43 30 3 2

अभिषेक नाबाद 15 10 0 1

अतिरिक्त : 12 कुल : 174/4 (20) विकेट पतन : 1-30, 2-38, 3-75, 4-139 गेंदबाजी : क्रुणाल पंड्या 2-0-11-1, बुमराह 4-0-29-1, हार्दिक 4-0-36-0, मुस्ताफिजुर रहमान 4-0-34-0, मयंक मार्कंडेय 2-0-21-1, बेन कटिंग 4-0-36-0

मुंबई इंडियंस रन गेंद 4 6

सूर्य कुमार कै शंकर बो लामिछाने 12 4 1 1

लेविस स्टं पंत बो मिश्रा 48 31 3 4

इशान कै शंकर बो मिश्रा 5 13 0 0

पोलार्ड कै बोल्ट बो लामिछाने 7 7 0 0

रोहित कै बोल्ट बो पटेल 13 11 1 0

क्रुणाल कै बोल्ट बो लामिछाने 4 3 1 0

हार्दिक कै सब बो मिश्रा 27 17 2 1

कटिंग कै मैक्सवेल बो पटेल 37 20 2 3

मार्कंडेय बो बोल्ट 3 10 0 0

बुमराह कै बोल्ट बो पटेल 0 1 0 0

रहमान नाबाद 0 0 0 0

अतिरिक्त : 7 कुल : 163/10 (19.3 ओवर) विकेट पतन : 1-12, 2-57, 3-74, 4-74, 5-78, 6-121, 7-122, 157-8, 163-9, 163-10.

गेंदबाजी : लामिछाने 4-0-36-3, बोल्ट 4-0-33-1, मैक्सवेल 2-0-19-0, पटेल 2.3-0-28-3, प्लंकेट 3-0-27-0, अमित मिश्रा 4-0-19-0

पहली बार सभी टीमों के कम से कम 10 अंक

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब सभी टीमों के कम से कम 10 अंक हुए हैं। पहले स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 18 तो आखिरी स्थान पर रही दिल्ली डेयरडेविल्स के 10 अंक रहे। इस आईपीएल में सिक्सर की संख्या भी 800 पार कर गई है। इससे पहले हुए 10 सीजन में से किसी में भी 800 छक्के नहीं लगे थे।

पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से 22 मई को

इस सीजन के पहले क्वालिफायर मुकाबले में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं 23 मई को होने वाले एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स या किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।

टाॅप-5 बल्लेबाज

रिषभ पंत

14 मैच 684 रन

खिलाड़ी (टीम) मैच रन

विलियम्सन (हैदराबाद) 14 661

लोकेश राहुल (पंजाब) 13 652

अंबति रायडू (चेन्नई) 13 585

जोस बटलर (राजस्थान) 13 548

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के 14 मैच से 12 अंक ही हो पाए

टाॅप-5 गेंदबाज

एंड्रयू टाई

13 मैच 24 विकेट

खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट

उमेश यादव (बेंगलुरू) 14 20

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 14 18

हार्दिक पंड्या (मुंबई) 13 18

जसप्रीत बुमराह (मुंबई) 14 17

खबरें और भी हैं...