पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एम्बी वैली संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी: सुप्रीम कोर्ट

एम्बी वैली संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी: सुप्रीम कोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारा समूह की प्रमुख संपत्ति एम्बी वैली की नीलामी की प्रक्रिया जारी रहेगी। समूह सेबी-सहारा के रिफंड खाते में 750 करोड़ रुपए जमा कराने में विफल रहा है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह निर्देश दिया। इससे पहले चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच को बॉम्बे हाईकोर्ट के ऑफिशियल लिक्विडेटर की ओर से पेश वकील ने इस बाबत जानकारी दी थी। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय और समूह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने भी बेंच को यही जानकारी दी थी। बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख 12 जुलाई तय की है।

खबरें और भी हैं...