पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस साल खाद्यान्न की रिकॉर्ड 27.95 करोड़ टन पैदावार का अनुमान, 1.6% ज्यादा होगी उपज

इस साल खाद्यान्न की रिकॉर्ड 27.95 करोड़ टन पैदावार का अनुमान, 1.6% ज्यादा होगी उपज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसल वर्ष 2017-18 (जुलाई से जून) के दौरान देश में खाद्यान्न का रिकॉर्ड 27.95 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है। यह पिछले फसल वर्ष के 27.51 करोड़ टन से 1.60% अधिक है।

मौजूदा फसल वर्ष में चावल, गेहूं, मोटे अनाज और दलहन की रिकार्ड पैदावार का अनुमान है। जबकि तिलहन की पैदावार में कमी आएगी। यह जानकारी कृषि मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी कृषि उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान में सामने आई है। तीसरे अग्रिम अनुमान में गेहूं का 9.86 करोड़ टन रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है। पिछले साल देश में 9.85 करोड़ टन गेहूं पैदा हुआ था। वहीं देश में चावल का रिकॉर्ड 11.15 करोड़ टन पैदा होने का अनुमान लगाया गया है।

कृषि मंत्रालय ने जारी किया तीसरा अग्रिम अनुमान

दालों का जरूरत से ज्यादा उत्पादन, तिलहन में कमी

इस साल मक्का, चने, मोटे अनाज के अलावा दालों का भी रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित है। मक्का 2.69 करोड़ टन, चना 1.11 करोड़ टन, मोटा अनाज 4.48 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान है। दालों की सालाना मांग 235-240 लाख टन की है। लेकिन इस साल 245 लाख टन पैदावार होगी। तिलहन की पैदावार में 2% की गिरावट का अंदेशा है।

खबरें और भी हैं...