यूथ ओलिंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले पहलवान बने अनिरुद्ध
नई दिल्ली | 16 साल के अनिरूद्ध ने एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर यूथ ओलिंपिक गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये गेम्स इसी साल अर्जेंटीना में होंगे। अनिरुद्ध इन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के एकमात्र फ्री स्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुई एशियाई कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप के 110 किग्रा में सिल्वर हासिल किया था। ग्रीको रोमन पहलवान दीपक को भी यूथ ओलिंपिक में खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने ताशकंद में 71 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।