नई दिल्ली | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्लास्टिक कप, बोतलों, लंच पैकेेटों, स्ट्रा और बैग्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यूजीसी ने यह निर्देश केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि भारत इस साल विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का वैश्विक मेजबान है और इस साल की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यशून’ है। इसके बाद आयोग ने यह निर्देश दिए हैं।