पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 डिवीजन क्रिटिकल श्रेणी में

21 डिवीजन क्रिटिकल श्रेणी में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की 2017-18 में पंक्चुएलिटी रेट

सबसे खराब परफार्मेंस देर से चलीं ट्रेनें (% में)

डिवीजन

इलाहाबाद 52

सोनपुर 42

मुंबई सेंट्रल 39

लखनऊ 39

राजिंदर सिंह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली | हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह को अगले दो साल के लिए नया अध्यक्ष बनाया है। मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने से यह पद खाली हुआ था। मरियम्मा 2016 से हॉकी इंडिया की अध्यक्ष थीं। राजिंदर हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।

नवाज का इंटरव्यू छापा,डॉन अखबार बैन

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के कई हिस्सों में अंग्रेजी अखबार डॉन बैन कर दिया गया है। अखबार पर ये कार्रवाई 2008 के मुंबई हमलों से जुड़ा पूर्व पीएम नवाज शरीफ का 12 मई को इंटरव्यू प्रकाशित करने के बाद की गई है। नवाज के इस बयान से पाक सेना और सरकार नाराज है।

रेलवे बोर्ड मुख्यालयों में अब नहीं देगा रेल नीर

नई दिल्ली | रेलवे बोर्ड खर्च में कटौती करेगा। इसके लिए रेल भवन मुख्यालयों में रेल नीर के बोतलों की आपूर्ति बंद कर रहा है। बोर्ड ने 16 मई को जारी सर्कुलर में अधिकारियों से कहा है कि पीने का पानी घर से लाएं या आरओ प्लांट्स से लें। रेल भवन में आरओ प्लांट लगाए गए हैं।

रेलवे एआई से करेगा टनल का रखरखाव

नई दिल्ली| रेलवे पहली बार किसी सुरंग में हवा के प्रवाह को नियंत्रित करने, चेतावनी सिग्नल, निगरानी और रखरखाव के काम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगा। रेलवे यह प्रयोग मणिपुर की राजधानी इम्फाल में 10.28 किमी लंबी सुरंग में करने जा रहा है। यह सुरंग जिरीबाम-इम्फाल रेलमार्ग में है।

यूएस: स्कूल के पास गोलीबारी, एक मौत

वॉशिंगटन | अमेरिका के टेक्सास में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के कुछ घंटों के बाद ही एक अन्य स्कूल के पास गोलीबारी हुई है। इसमें एक महिला की मौत हुई है और दो घायल हैं। यह गोलीबारी जॉर्जिया के क्लेटन काउंटी में माउंट जियॉन हाई स्कूल के पास हुई। मृतका की छाती में तीन गोलियां मारी गईं। क्लेटन काउंटी के दमकल विभाग के अनुसार महिला सहित दो लोगों को गोलियां मारी गईं।

अंदर के पन्नों पर

एम्स कुतुबमीनार जाने वाले हैं तो कहीं डेंगू न डंक मार दे|पेज 2

कर्नाटक जैसा ड्रामा 51 साल पहले कांग्रेस ने राजस्थान में किया था |पेज 6

20% से ज्यादा ट्रेनें देर से चलीं

खबरें और भी हैं...