- Hindi News
- National
- मैं सिद्धांताें के साथ खड़ा हुआ था, इसमें कोई स्वार्थ नहीं था: जस्टिस चेलमेश्वर
मैं सिद्धांताें के साथ खड़ा हुआ था, इसमें कोई स्वार्थ नहीं था: जस्टिस चेलमेश्वर
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो रहे जस्टिस जे चेलमेश्वर ने एक करोड़ रुपए दिन की फीस लेने वाले वकीलों को लेर कहा है कि वे किसी मुद्दे पर मुंह नहीं खोलते हैं और अपना स्टैंड कभी जाहिर नहीं करते हैं। यदि कभी मुंह खोलते भी हैं तो सिर्फ अपना स्टेटस बनाए रखने के लिए ही ऐसा करते हैं। जस्टिस चेलमेश्वर शुक्रवार को वकीलों के एनजीओ लायर कलेक्टिव के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के विदाई समारोह में शामिल होने से मना करते हुए कहा था कि रिटायरमेंट उनका निजी मामला है, इसको सार्वजनिक रूप नहीं दिया जाना चाहिए। चार सीनियर जजों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के मामले में उन्होंने कहा कि वह कुछ मुद्दों और सिद्धांतों के लिए खड़े हुए। वह किसी के खिलाफ नहीं थे। इसमें कोई स्वार्थ नहीं था। जस्टिस चेलमेश्वर ने शनिवार को उनके आवास पर आए वकीलों के एक समूह से बात की। उन्होंने कहा, मैंने अपने किसी भी फैसले के बचाव के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की।