पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेन से अतिक्रमण हटाने में शटर सीढ़ियां तोड़ रहे

क्रेन से अतिक्रमण हटाने में शटर-सीढ़ियां तोड़ रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोलबाग में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई।

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

अतिक्रमण के खिलाफ तीनों एमसीडी का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। एमसीडी बाजारों से अतिक्रमण तो हटा रही है लेकिन कुछ जगहों पर लोगों की प्रॉपर्टी को भी नुकसान हो रहा है। क्रेन इस तरह से अतिक्रमण हटाती है कि लोगों की दुकानों के शटर तक उखड़ कर सामने आ रहे हैं। इसके चलते व्यापारी खासे परेशान हैं। नॉर्थ एमसीडी ने शनिवार को करोलबाग इलाके में बड़ी कार्रवाई की। यहां आर्य समाज रोड पर बैंक, दुकान और ऑफिसों के आगे बनी सीढ़ियों को पूरी तरह तोड़ डाला। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई से सड़क पर ढेर सारा मलबा इकट्‌ठा हो गया। सीढ़ियां तोड़ने के साथ ही कुछ व्यापारियों ने दुकानों को आगे से कई-कई फीट तक टीन-शेड आदि से कवर किया हुआ था। इस अतिक्रमण को भी एमसीडी ने हटा दिया। इसे हटाने की जल्दबाजी के चक्कर में कुछ दुकानों के शटर भी टूट गए। ऐसा ही शुक्रवार को खारी-बावली इलाके में भी हुआ था। यहां कई दुकानों के शटर अतिक्रमण हटाने के चलते टूट गए।

तोड़फोड़ की कार्रवाई से सड़क पर मलबा इकट्‌ठा

खबरें और भी हैं...