पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात फैंटास्टिक फोर गिरोह का सरगना

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात फैंटास्टिक फोर गिरोह का सरगना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैंटास्टिक फोर गिरोह के सरगना को मोती नगर और कीर्ति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीष उर्फ वरुण कौल उर्फ आशुतोष मारवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर कई राज्यों में वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के अनुसार गत मार्च में नीमरी कॉलोनी निवासी पीड़िता डॉक्टर ऋतु ने अपने पति पर जालसाजी के आरोप में मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने बताया कि 2015 में जीवन साथी मैट्रीमोनियल के माध्यम से उसकी मुलाकात खुद को डॉक्टर बताने वाले मनीष कौल से हुई। बाद में दोनों शादी कर ली। शादी में उसके पिता ने 20 लाख के जेवर भी दहेज के रूप में दिए थे। शादी के चंद दिनों के बाद ही पीड़िता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता को बाद में पता चला कि उसका पति एक कुख्यात अपराधी वरुण कौल है।

खबरें और भी हैं...