नई दिल्ली| आरएमएल अस्पताल में भी कैंसर मरीजों के लिए दो बड़े विभाग रेडियोथेरेपी और ऑन्को सर्जरी खोले जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को आरएमएल की ओपीडी में ग्राउंड फ्लोर पर सर्जरी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सीके दुर्गा ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों विभागों को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ओपीडी में कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम में 100 अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।