नई दिल्ली| दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यू फैंसी स्टोर को वुडलैंड नाम और उसके लेबल का इस्तेमाल कर कोई प्रोडक्ट बनाने, बेचने व प्रचार करने पर रोक लगा दी है। एयरो क्लब ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसके पास वुडलैंड मार्क व नाम इस्तेमाल करने का मालिकाना हक है। मार्च 2018 में उसे पता चला कि सदर बाजार में न्यू फैंसी स्टोर उसके नाम से पर्स बनाकर अवैध रूप से बेच रहा है। याची के अनुसार यह ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के सेक्शन 135 का उल्लंघन है।