पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्तर भारत में आंधीे तूफान का खतरा, यमन की खड़ी से उठा चक्रवात ‘सागर’ सोमालिया तट पहुंचा

उत्तर भारत में आंधीे-तूफान का खतरा, यमन की खड़ी से उठा चक्रवात ‘सागर’ सोमालिया तट पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज केरल में तेज बारिश संभव- मौसम विभाग

एजेंसी|नई दिल्ली

यमन की खाड़ी से उठा समुद्री चक्रवात ‘सागर’ सोमालिया तट पहुंच चुका है। इसके असर से रविवार को केरल, लक्षद्वीप सहित दक्षिण हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत में अांधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी जारी की कि अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थित बनी हुई है। 17 मई को दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश से बड़ा नुकसान हुआ था।

यहां बारिश-तूफान

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, प. बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार।

खबरें और भी हैं...