पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्टूडेंट्स की एडमिशन से

नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्टूडेंट्स की एडमिशन से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) स्टूडेंट्स की एडमिशन से जुड़ीं उलझनों को सुलझाने के लिए सोमवार से ओपन डेज की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन 4000 स्टूडेंट्स ने इसमें शिरकत की। पहले सेशन में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स और दूसरे सेशन में पीजी और पीएचडी कोर्सेज में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। पीजी और पीएचडी कोर्सेज में अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स एडमिशन कमेटी के सदस्यों के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए। इस पर डीयू प्रशासन ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होती है कि स्टूडेंट्स को उनके सवालों के जवाब मिल सके। अगर कोई स्टूडेंट्स और अभिभावक जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं तो वे कॉन्फ्रेंस सेंटर में जाकर सवाल पूछ सकते हैं। ओपन डेज का आयोजन 29 मई तक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...