पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्थ इंफ्रा का डायरेक्टर एयरपोर्ट इलाके से अरेस्ट

अर्थ इंफ्रा का डायरेक्टर एयरपोर्ट इलाके से अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने चीटिंग के केस में वांछित अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसे आईजीआई एयरपोर्ट इलाके से पकड़ा गया। आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक पिछले साल बाराखंबा रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इस केस में वह वांटेड था। हालांकि, ये मामला आर्थिक अपराध शाखा के पास है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी एयरोसिटी होटल में ठहरा हुआ है। इस सूचना के बाद उसे पकड़ लिया गया। गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में भी इसके खिलाफ चीटिंग के केस दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...