पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्लीने कहा 70 एमजीडी कम पानी मिल रहा, हरियाणा बोला हम सप्लाई करते रहेंगे

दिल्लीने कहा- 70 एमजीडी कम पानी मिल रहा, हरियाणा बोला- हम सप्लाई करते रहेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| गर्मी में पारा बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने की आशंका भी बढ़ गई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली को हरियाणा से मिलने वाले पानी की यथावत सप्लाई करने के आदेश की समय सीमा 21 मई को खत्म हो गई। हालांकि, हरियाणा ने दिल्ली जल बोर्ड को सप्लाई निरंतर जारी रखने का मौखिक आश्वासन दिया है। वहीं, जल बोर्ड 70 एमजीडी पानी कम मिलने की शिकायत कर रहा है।

दिल्ली को कम पानी मिलने से सेंट्रल दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित है। सेंट्रल दिल्ली को वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट से पानी मिलता है। दोनों ही वाटर प्लांट पर पानी शोधित करने की क्षमता कम हो गई है। इससे बाहरी दिल्ली, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, करोलबाग, दिल्ली कैंट के इलाके भी प्रभावित हैं। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में करीब 24 एमजीडी, चंद्रावल में 15 सहित आसपास के प्लांट में पानी शोधित करने की क्षमता काफी कम हो गई है। वहीं, वजीराबाद में वॉटर ट्रीटमेंट से रिसाइकिल होने वाला पानी भी एक एमजीडी कम शोधित हो रहा है।

खबरें और भी हैं...