पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल की कीमतों के बहाने घोटाला कर रही भाजपा आप

पेट्रोल की कीमतों के बहाने घोटाला कर रही भाजपा- आप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर आप ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बहाने भाजपा की केंद्र सरकार बड़े घोटाले को अंजाम दे रही है। यह आम जनता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

उड़ान के दौरान शौचालय से मानव अपशिष्ट गिरना असंभव

उड़ान के दौरान शौचालय से मानव अपशिष्ट गिरना असंभव

उड़ान के दौरान शौचालय से मानव अपशिष्ट गिरना असंभव

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय ने एनजीटी में याचिका दायर कर दावा किया कि विमानों की उड़ान के दौरान आसमान में शौचालय से मानव अपशिष्ट नीचे गिराना असंभव है। डीजीसीए याचिका एनजीटी के उस आदेश पर रोक लगाने और पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए दायर की है, जिसमें उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से परिचालित होने वाले एयरलाइनों को परिपत्र जारी कर आसमान में विमानों के शौचालयों की टंकी खाली न करने का आदेश दिया है।

टॉयलेट साफ न हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी : बीजेपी पार्षद

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में टॉयलेट ब्लॉक साफ न होने से नाराज बीजेपी की महिला निगम पार्षद ज्योति रछौया ने पार्टी से इस्तीफा देने का मन बनाया है। उसने अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी की कॉपी मनोज तिवारी को भेजी है। नॉर्थ एमसीडी के इलाके में आने वाले नांगलोई में 5 टॉयलेट ब्लॉक की सफाई कराने में निगम पार्षद के पसीने छूटे हुए हैं। एमसीडी से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी सफाई नहीं हो रही।

नवजातों के लिए बीजेआरएम में शुरू होगी वेंटिलेटर सुविधा

नई दिल्ली| नवजातों के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा शुरू की जाएगी। नवजात या बच्चों को जिन्हें इमरजेंसी में वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है, उन्हें अभी एलएनजेपी अस्पताल रेफर करना पड़ता है। यह हाल तब है जब यहां पहले से ही वेंटिलेटर है, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। कुछ ऐसा ही हाल सीपैप मशीन का है।

20 विधायकों को लाभ के पद मामले में आज भी सुनवाई

नई दिल्ली। आप के 20 विधायकों के लाभ के पद मामले में चुनाव आयोग में सुनवाई मंगलवार को भी होगी। इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग में विधायकों की तरफ से वकील ने शिकायतकर्ता और मामले में जवाब देने वाले अधिकारियों से क्राॅस एग्जामिनेशन करने की फिर मांग की। करीब 3 घंटे तक विधायकों के वकील क्राॅस एग्जामिनेशन करने के कारण गिनाते रहे। अब मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं...