पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कनाॅट प्लेस में ब्रांडेड शोरूम को बनाते थे निशाना, गैंग में शामिल तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

कनाॅट प्लेस में ब्रांडेड शोरूम को बनाते थे निशाना, गैंग में शामिल तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनाॅट प्लेस में ब्रांडेड शोरूम के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन्होंने दस दिन में 4 शोरूम को निशाना बनाया था। बदमाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आए हैं। आरोपियों की पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी 57 वर्षीय राजू पनीर सिलवम, संजीव (48) व गोविंदपुरी निवासी नंदू रावत (32) के तौर पर हुई। इनसे कैमरा, दो एल्यूमीनियम ट्रे, कटर व ताले तोड़ने के उपकरण और कार बरामद की है। गैंग तड़के 3 से 5 बजे चोरी करता था। पुलिस का दावा है इनके पकड़े जाने से रीबोक, रेमंड, यूएस पोलो व खेमचंद एंड ब्रॉस शॉप में हुई चारों मामले सुलझा लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें सामने आईं। इनर सर्किल में लगे कैमरे चेक किए गए। तो पता लगा कि बदमाश 3 से 5 बजे के बीच कार से आते हैं। कार का नंबर 1425 पता लगा। पिछले साल रोहिणी नाॅर्थ में सेंधमारी करने वाले बदमाश ही सीपी की वारदात में शामिल हैं। राजू, नंदू व रईस राजू गैंग के सदस्य हैं।

10 दिन के भीतर चार शोरूम के तोड़ थे ताले

खबरें और भी हैं...