नई दिल्ली | टोल टैक्स से बचने के लिए कापसहेड़ा इलाके के बजघेड़ा टोल बूथ पर कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सुपरवाइजर दतात्रे भोसले (28) और टोलकर्मी रविंद्र घायल हो गए। हमलावरों ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की। दतात्रे के बयान पर पुलिस ने बजघेड़ा गांव के 5 लोगों पर केस दर्ज किया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमलावरों की पहचान मुकेश, दीपक, सुरेश, प्रदीप और बिजेंद्र के रूप में हुई है।