आईपीएल-11 में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। लीग राउंड के 56 मैचों के बाद दो सबसे महत्वपूर्ण टेबल पर नजर डालें तो खास ट्रेंड सामने आता है। ऑरेंज और पर्पल कैप टेबल में ऊंचे स्थान पर काबिज कई खिलाड़ियों की टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। साफ है कि टी20 क्रिकेट में खिलाड़ियों के निजी प्रदर्शन के दम पर मैच तो जीते जा सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट नहीं।
ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पांच में से दो बल्लेबाजों दिल्ली के रिषभ पंत और पंजाब के लोकेश राहुल की टीमें बाहर हो चुकी हैं। वहीं, टॉप-5 में मौजूद एक भी गेंदबाज की टीम प्लेऑफ में नहीं है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में सबसे ज्यादा विकेट सिद्धार्थ कौल ने लिए हैं। हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने 17 विकेट लिए हैं।
टॉप-15 में एक खिलाड़ी, फिर भी टीम प्लेऑफ में
चेन्नई सुपरकिंग्स | टॉप-15 गेंदबाजों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर मौजूद हैं। उन्होंने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और 14वें स्थान पर हैं। टीम टॉप-4 में।
राजस्थान रॉयल्स | टॉप-15 बल्लेबाजो में सिर्फ इंग्लैंड के जोस बटलर मौजूद हैं। वे 13 मैचों में 548 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स | 75 से अधिक रन की पारी 30 बार खेली गई। कोलकाता के लिए सिर्फ रसेल ने यह आंकड़ा पार किया। पर टीम टॉप-4 में।
सनराइजर्स हैदराबाद | गेंदबाजों ने एक पारी में 4 से अधिक विकेट 9 बार लिए। हैदराबाद का एक भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका। फिर भी टीम प्लेऑफ में।
टाॅप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी (टीम) मैच रन
रिषभ पंत (दिल्ली) 14 684
विलियम्सन (हैदराबाद) 14 661
लोकेश राहुल (पंजाब) 14 659
अंबति रायडू (चेन्नई) 14 585
जोस बटलर (राजस्थान) 13 548
टाॅप-5 गेंदबाज
खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट
एंड्रयू टाई (पंजाब) 14 24
उमेश यादव (बेंगलुरू) 14 20
ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 14 18
हार्दिक पंड्या (मुंबई) 13 18
जसप्रीत बुमराह (मुंबई) 14 17
नंबर-1 बल्लेबाज-गेंदबाज की टीमें बाहर
फाइनल के टिकट के लिए आज शाम 7 बजे से भिड़ंत
रिषभ पंत ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाए। सबसे अधिक 68 चौके और सर्वाधिक 37 छक्के भी जमाए। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर 128* भी बनाया। पर पंत का यह प्रदर्शन उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को टॉप-4 में नहीं पहुंचा सका।
रिषभ पंत
क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
मुंबई | आईपीएल-11 का पहला क्वालिफायर मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। हारने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से खेलेगी। चेन्नई ने इस सीजन में हैदराबाद को दोनों बार हराया है। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह कि प्लेऑफ में पहुंचीं चारों टीमें कम से कम एक-एक बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी हैं।
क्वालिफायर-1 से पहले महिला टी20 मैच होगा
मुंबई और हैदराबाद के बीच क्वालिफायर मुकाबले से पहले महिला प्रदर्शनी टी20 मैच खेला जाएगा। एक टीम का नाम आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और दूसरी का नाम आईपीएल सुपरनोवा है। दोपहर दो बजे शुरू हो रहे इस मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। वहीं, सुपरनोवा की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।
संभावित प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद : विलियम्सन (कप्तान), शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रेथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपरकिंग्स : धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन, शार्दुल ठाकुर और लुनगी एंगिडी।